Kashmiri Students Bhopal : ‘PG खाली करो…!’ राजधानी में 2 कश्मीरी छात्रों के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने DGP से की शिकायत
भोपाल के गांधी नगर की शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और PG खाली करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। छात्रों की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश DGP से हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का वेरिफिकेशन किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी।
Kashmiri Students Bhopal :
- दो कश्मीरी छात्रों को PG खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप
- जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने DGP से की शिकायत
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से की पूछताछ और समझाइश
भोपाल : Kashmiri Students Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को धमकाने और उनसे पीजी खाली कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ट्रूबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी से पढ़ाई कर रहे हैं, जिनका चयन ‘प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम’ (PMSSS) के तहत हुआ है। छात्रों का आरोप है कि कॉलोनी के कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जबरन मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने DGP से की शिकायत
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुहेमी ने मध्य प्रदेश के DGP से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को उनके क्षेत्रीय पृष्ठभूमि और मुस्लिम होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।
जाँच में जुटी पुलिस
संगठन ने पुलिस और जिला प्रशासन से मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने, छात्रों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने और उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने की मांग की है। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का वेरिफिकेशन किया और दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी है।

इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

Facebook


