शह मात The Big Debate: शिक्षकों का इम्तिहान.. TET पर घमासान! टीचरों को अब साबित करनी होगी अपनी योग्यता, क्या TET के अलावा हो सकता है कोई वैकल्पिक रास्ता?
शिक्षकों का इम्तिहान.. TET पर घमासान! टीचरों को अब साबित करनी होगी अपनी योग्यता, Politics Continues Over TET in Madhya Pradesh
भोपाल: Politics Continues Over TET मध्य प्रदेश में TET यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही शिक्षकों ने भी अब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पूरे देश में साल 1998 से 2009 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों के लिए पात्रता का परीक्षा अनिवार्य कर दिया गया है। एमपी में आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी और 12 अक्टूबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी। कर्मचारी चयन मंडल ने इसके लिए एक हजार रुपए की फीस निर्धारित की है। शिक्षक संगठन TET के साथ फीस वसूली और ऑनलाइन एग्जाम का विरोध कर रहे हैं।
Politics Continues Over TET शिक्षकों के इस मुद्दे पर राजनीति न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है। वहीं भाजपा शिक्षकों के साथ खड़े होने और बातचीत के जरिए हल निकालने का दावा कर रही है।
शिक्षकों को परीक्षा न देना पड़े इसके लिए लगाई गई मध्य प्रदेश सरकार की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। ऐसे में अब शिक्षक दिल्ली कूच करने की तैयारी कर चुके हैं। सवाल सिर्फ TET का नहीं, बल्कि शिक्षकों की अपनी योग्यता साबित करने, परीक्षा के माध्यम और मोटी फीस की वसूली पर भी है।
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report
- MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए

Facebook


