MP Road Accident
MP Road Accident : मध्यप्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। (MP Road Accident) फ़िलहाल दोनों मामले में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, दो की मौत
पहला मामला MP (MP Road Accident) के मंडला जिले का है, नेशनल हाइवे-30 एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर है। जो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 1 की मौत
वहीं दूसरा मामला MP के सीहोर जिले के अमलाह थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने मिला है। दरअसल, गाय को बचाने के दौरान तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई (MP Road Accident)। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 4 लोगों की हालत नाजुक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है।