MP Road Accident: सड़क पर छटपटाते मिले कई लोग, थम चुकी थी चार की सांसे, लोगों की हालत देख पुलिस भी रह गई दंग

Ads

MP Road Accident: सड़क पर छटपटाते मिले कई लोग, थम चुकी थी चार की सांसे, लोगों की हालत देख पुलिस भी रह गई दंग

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 02:18 PM IST

MP Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छिंदवाड़ा सड़क हादसा
  • ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर
  • मौके पर ही चार मजदूरों की जान गई

छिंदवाड़ा: MP Road Accident मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन को ट्रक की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर तामरी गांव के पास छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

MP Road Accident लावाघोघरी थाना प्रभारी आफताब खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से आठ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर चौबे ने कहा कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

तामरी गांव के पास, छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर।

कितने लोगों की मौत हुई?

चार लोगों की।

कितने लोग घायल हुए?

सात से आठ लोग।