Sajjan Singh Yadav News: बीजेपी नेता को ऐसा काम करना पड़ा भारी, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष के पद से हटाया

Ads

Sajjan Singh Yadav News: बीजेपी नेता को ऐसा काम करना पड़ा भारी, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष के पद से हटाया

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 02:01 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 02:10 PM IST

Sajjan Singh Yadav News/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद BJP ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया
  • किसान मोर्चा भिंड के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त की गई
  • सैकड़ों वाहनों की रैली निकालने पर पार्टी ने इसे पीएम की अपील की अवहेलना बताया

Sajjan Singh Yadav News: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। इसी बीच भोपाल में एमपी भाजपा ने वाहनों के काफिले के साथ जश्न मनाने पर बड़ा एक्शन लिया है।

पार्टी ने बीजेपी किसान मोर्चा भिंड के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव (Sajjan Singh Yadav News) की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति निरस्त की है। आपको बता दें कि, सज्जन सिंह यादव ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों की रैली लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। पार्टी ने कहा- आपका यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील की अवहेलना है।

 

पीएम ने की थी ये अपील

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से एक साल तक गोल्ड न खरीदने, विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का भी आग्रह किया था। इसके साथ ही मोदी ने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी। (Sajjan Singh Yadav News)

 

ये भी पढ़ें

बीजेपी ने किस नेता पर कार्रवाई की है?

बीजेपी ने किसान मोर्चा भिंड के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है।

कार्रवाई की वजह क्या बताई गई

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रैली निकालना पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के खिलाफ माना गया।

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

पीएम मोदी ने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और ऊर्जा बचत पर ध्यान देने की अपील की थी।

पीएम मोदी ने और क्या सुझाव दिए थे?

उन्होंने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी।

यह कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।