Reported By: Sakshi Tripathi
,MP School Closed News | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP School Closed News अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं। हालत को देखते हुए अब स्कूलों में छुट्टी (School Closed) का ऐलान कर दिया है।
MP School Closed News बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 30 अप्रैल तक नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद (School Closed News) रहेंगे। वहीं इस दौरान शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज रविवार को ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।