शह मात The Big Debate: टीचर्स के लिए एग्जाम, थम नहीं रहा संग्राम! TET एग्जाम को लेकर नाराज हुए शिक्षक, परीक्षा को लेकर क्यों गर्म है प्रदेश का मोर्चा?

Ads

MP Teachers TET Exam News: एमपी के तकरीबन डेढ़ लाख स्कूली टीचर्स इन दिनों अलग तरह के एक्जाम फोबिया से जूझ रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 11:54 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 11:55 PM IST

MP Teachers TET Exam News/Image Credit: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • एमपी के तकरीबन डेढ़ लाख स्कूली टीचर्स इन दिनों अलग तरह के एक्जाम फोबिया से जूझ रहे हैं।
  • प्रदेश के शिक्षकों को टीचर्स एलिजिबिलती टेस्ट यानी TET देना पड़ेगा।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने साफ़ शब्दों में कह दिया कि पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए ये परीक्षा देना ही पड़ेगी।

MP Teachers TET Exam News: भोपाल: एमपी के तकरीबन डेढ़ लाख स्कूली टीचर्स इन दिनों अलग तरह के एक्जाम फोबिया से जूझ रहे हैं। इन्हें टीचर्स एलिजिबिलती टेस्ट यानी TET देना पड़ेगा, तभी इनकी नौकरी बच पाएगी। अभी तक 1998 से लेकर 2009 की अवधि में भर्ती हुए टीचर्स को इस परिक्षा की छूट मिली हुई थी लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने साफ़ शब्दों में कह दिया कि पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए ये परीक्षा देना ही पड़ेगी। मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गए टीचर्स संघ के पास भी अब तर्क के नाम यही बचा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सरकार निर्णय करे। फैसले के बाद ही परीक्षा की तैयारी करें। सरकार टीचर्स को इस परिक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग देने का मन बना रही है, जिसके जवाब में वे तंज में कह रहे हैं कि कोचिंग की आवश्यकता हमें नहीं है।

चूंकि टीचर्स और उनका परिवार वोट बैंक है लिहाज़ा कांग्रेस को इसमें भरपूर सियासत दिख रही है, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने पहले ही तय कर लिया था परीक्षा करवाके अपने कैडर के लोगों को भर्ती करेंगे। इस देश और प्रदेश में सरकारी शिक्षा का सबसे बुरा हाल है। 25 साल से पढ़ाने वाले शिक्षक को फिर से परीक्षा के लिए कहना यह अन्याय है। (MP Teachers TET Exam News) जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री कह रहे हैं कि हमारे लिए महत्वपूर्ण है सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का पालन करना। हम निर्णय का इंतजार कर रहे है।

MP Teachers TET Exam News: चूंकि मामला देश की सर्वोच्च अदालत ने तय किया है, तो उस पर सवाल नहीं उठ सकते लेकिन सवाल टीचर्स से जरूर हो सकते हैं कि उन्हें इस परीक्षा से भय क्या है? (MP Teachers TET Exam News) सवाल सरकारी स्कूलों की पढ़ाई की दुर्दशा पर भी है। सवाल कांग्रेस पर भी कि अदालत के फैसले में भी वो सियासत कैसे तलाश सकती है और सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या शिक्षकों की नाराजगी चुनाव में भी कोई असर दिखायेगी?

इन्हे भी पढ़ें:-