mppsc indore/ image source: IBC24
MPPSC Food Safety Officer Recruitment: Indore: मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। करीब 18 साल बाद राज्य को नए फूड सेफ्टी ऑफिसर मिलने जा रहे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 123 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 21 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था और अब उम्मीदवार इंटरव्यू का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) ने साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार 15 अप्रैल 2026 से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार अपने साक्षात्कार पत्र 7 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) के मुताबिक इस भर्ती में कुल 480 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इनमें लिखित परीक्षा के मूल परिणाम में 382 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे, जबकि प्रोविजनल परिणाम में 98 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इस तरह दोनों को मिलाकर कुल 480 अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे, जिनमें से अंतिम रूप से 123 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग ने लक्ष्य रखा है कि अप्रैल महीने के अंत तक चयन सूची जारी कर दी जाए, ताकि विभाग को जल्द से जल्द नए अधिकारी मिल सकें।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में इस भर्ती के लिए केवल 67 पद निर्धारित किए गए थे, लेकिन बाद में विभाग ने वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेकर पदों की संख्या बढ़ाकर 123 कर दी। नई अधिसूचना में 56 पदों की वृद्धि की गई है। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:
गौरतलब है कि पिछले साल भी आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते उसे रद्द करना पड़ा था। अब एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थियों में उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया तय समय में पूरी हो जाएगी।