Mukesh Malhotra MLA Membership Dispute: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द करवाने में कांग्रेस नेताओं का ही हाथ? पार्टी के ही इस नेता ने किया सनसनीखेज दावा, राहुल गांधी को पत्र लिखकर की ये मांग

मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द करवाने में कांग्रेस नेताओं का ही हाथ? पार्टी के ही इस नेता ने किया सनसनीखेज दावा, Mukesh Malhotra MLA Membership Dispute Update

Mukesh Malhotra MLA Membership Dispute: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द करवाने में कांग्रेस नेताओं का ही हाथ? पार्टी के ही इस नेता ने किया सनसनीखेज दावा, राहुल गांधी को पत्र लिखकर की ये मांग
Modified Date: March 10, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: March 10, 2026 3:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द होने पर कांग्रेस में अंदरूनी विवाद तेज।
  • कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर खड़े किए सवाल।
  • राहुल गांधी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप और जांच की मांग।

रायपुर। Mukesh Malhotra MLA Membership Dispute मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द होने के मुद्दे पर पार्टी के भीतर ही विवाद गहराता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

राकेश सिंह यादव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग कराने के लिए कांग्रेस विधायकों की कथित रूप से हॉर्स ट्रेडिंग करवाई गई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द करवाने की साजिश में पार्टी के कुछ नेताओं का हाथ हो सकता है।

Mukesh Malhotra MLA Membership Dispute यादव ने कहा कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे इस पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के भीतर भी इस मुद्दे पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।