इंदौर: शहर के लसूडिया क्षेत्र में रहस्यमय ढंग से गायब टायर व्यापारी का जंगल में शव मिला है। पूर्व नौकर और उसकी पत्नी ने मिलकर कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Read More: गांधी प्रतिमा के अनावरण के दौरान आपस में भिड़ गए थे कांग्रेस नेता, अब थाने पहुंचा मामला
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर स्वीकार किया कि मृतक के नौकरानी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी खंगाले, तो कारोबारी अशोक अपनी बाइक से पूर्व के नौकर और उसकी पत्नी के साथ जंगल में जाते दिखाई दिए। घटना के बाद से वो दोनों गायब थे और उनके फोन भी बंद थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रहा कि व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई।
Read More: लखीमपुर के बहाने..कितने निशाने? CM Bhupesh और Raman आमने-सामने