Reported By: Sakshi Tripathi
,Mutton Shops Closed | Photo Credit: IBC24
भोपाल: राजधानी भोपाल में आज से तीन दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी। दरअसल, आज से धार्मिक त्योहार शुरू हो रहा है। जिसको देखते हुए मांस और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध (Mutton Shops Closed) लगाया गया है। भोपाल नगर निगम ने तीन दिनों तक मांस-मटन दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। चेट्रीचंड, बुध जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती पर मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Mutton Shops Closed in Bhopal इस संबंध में भोपाल नगर निगम ने एक निर्देश भी जारी किया है। साथ ही कहा है कि इन त्योहारों पर मांस परोसना या बेचना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।