MP Assembly Election 2023 : ग्वालियर-चंबल संभाग में बुरी तरह हार रही BJP…! कमलनाथ बनेंगे MP के मुख्यमंत्री, छिंदवाड़ा सांसद का बड़ा दावा..

Nakulnath targeted BJP in Morena: मुरैना विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला।

MP Assembly Election 2023 : ग्वालियर-चंबल संभाग में बुरी तरह हार रही BJP…! कमलनाथ बनेंगे MP के मुख्यमंत्री, छिंदवाड़ा सांसद का बड़ा दावा..

Loksabha Election 2024

Modified Date: November 10, 2023 / 06:20 pm IST
Published Date: November 10, 2023 3:09 pm IST

Nakulnath targeted BJP in Morena : मुरैना। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब बहुत ही कम दिन बचे हुए हैं। मुरैना जिले में दिमनी और मुरैना विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला और दोनों ही प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक और सांसद नकुलनाथ का बड़ा बयान आया है। बीजेपी की निगाह ग्वालियर चंबल संभाग पर है और ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा बुरी तरह से हार रही है।

read more : Free Gas Cylinder: प्रदेश के महिलाओं का बड़ा तोहफा, इस राज्य की मुख्यमंत्री ने फ्री में गैस सिलेंडर देने का किया ऐलान 

Nakulnath targeted BJP in Morena: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित देश और प्रदेश के नेताओं की ताकत ग्वालियर चंबल में झौंक दी है। भाजपा नेताओं की इतनी ताकत लगने के बाद भी कांग्रेस ग्वालियर चंबल में प्रचंड बहुमत से जीत रही है और मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी। कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने दावे के साथ कहा के कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। दिमनी और मुरैना विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

 

मंच से भाषण देते समय सांसद नकुलनाथ ने कहा कि मुरैना जिले में कई बड़े नेता हैं कृषि मंत्री भी हैं लेकिन मुरैना के लोग खाद और बी के लिए लठ्ठ खाने को मजबूर हैं। वैसे तो मैं मुरैना के बारे में क्या बोलूं ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन छिंदवाड़ा की राजनीति का तो मेरे को पूरा पता है लेकिन मुरैना में इतने बड़े जनप्रतिनिधि होने के बाद भी विकास की बात की जाए तो बिल्कुल सूंन्य पर है। मुरैना जिले में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं तो मैं दावा करता हूं कमलनाथ जैसे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वैसे ही सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

 

 

(मुरैना से सतेंद्र सिंह तोमर की रिपोर्ट)


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years