Narsinghpur Crime News : लिफ्ट के बहाने ड्राइवर ने पार की हैवानियत! केबिन में बंधक बनाकर किया घिनौना काम, ऐसे बची नाबालिग की जान

दादी की डांट से नाराज होकर घर से निकली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को लिफ्ट देने के बहाने पेट्रोल टैंकर चालक ने छिंदवाड़ा रोड पर ले जाकर केबिन में दुष्कर्म किया।

Narsinghpur Crime News : लिफ्ट के बहाने ड्राइवर ने पार की हैवानियत! केबिन में बंधक बनाकर किया घिनौना काम, ऐसे बची नाबालिग की जान
Modified Date: May 18, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: May 18, 2026 11:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • लिफ्ट देने के बहाने टैंकर चालक 16 वर्षीय नाबालिग को अपने साथ ले गया।
  • पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
  • पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

नरसिंहपुर : Narsinghpur Crime News मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लिफ्ट देने के बहाने एक टैंकर चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म

मार्क की जानकारी के अनुसार गोटेगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग अपनी दादी की डांट से नाराज होकर शुक्रवार सुबह घर से निकल गई थी। सुबह करीब 10 बजे नरसिंहपुर रोड पर उसने एक पेट्रोल टैंकर से लिफ्ट मांगी। चालक ने उसे नरसिंहपुर छोड़ने की बजाय बहला-फुसलाकर छिंदवाड़ा रोड की ओर ले गया। शाम होने पर आरोपी चालक ने सुनसान जगह पर टैंकर रोककर केबिन में ही नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

MP Rape Case आरोपी के फोन से परिवार को दी सूचना

इसके बाद एक पेट्रोल पंप पर मौका मिलते ही पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे फिर पकड़ लिया। इसके बाद रास्ते में पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। आरोपी बाद में लड़की को गोटेगांव बायपास के पास छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.