Sheopur News: गार्ड और डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मां ने खोया अपना बच्चा
Sheopur News: गार्ड और डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मां ने खोया अपना बच्चा Negligence of guard and doctor in Sheopur
Negligence of guard and doctor in Sheopur
श्योपुर : Negligence of guard and doctor in Sheopur श्योपुर शहर के जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला अपने डिलीवरी का पूरा समय होने पर जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी कराने के लिए पहुंची थी। वहीं महिला की डिलीवरी की अंतिम तारीख 13 जुलाई बताई गई थी। महिला सोनोग्राफी कराने के लिए जिला चिकित्सालय में गई तो वहां पर गार्ड ने महिला का 3 नंबर से 17 वे नंबर पर वेटिंग पर लगा दिया जिससे महिला की सोनोग्राफी नहीं हो पाई।
महिला जब घर पहुंची तो उसे बहुत तेज दर्द हुआ और जब वह डॉक्टर को दिखाने डॉक्टर के पास वापस गई तो जिला अस्पताल से डॉक्टर जा चुके थे। फिर वह गर्भवती महिला निजी अस्पताल पहुंची जहां महिला के पेट में पल रहे बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजन इस घटना का आरोप सोनोग्राफी सेंटर के बाहर खड़े उस गार्ड और डॉक्टर पर लगा रहे है। इस पूरी घटना की जानकारी जब जिला चिकित्सालय के आरएमओ को दी गई तो उन्होंने साफ.साफ कहा कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं है जो हुआ गलत हुआ है। लापरवाही जिस किसी की भी है उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Negligence of guard and doctor in Sheopur जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर के बाहर लगे गार्ड की ऐसी काफी शिकायतें आती रहती है गार्ड अपनी मनमानी तरीके से बिना नंबर के अपने मिलने वालों की सोनोग्राफी पहले करवाता है। उसके बाद जब समय मिलता है तो दूसरों का नंबर लेता है इस पूरी घटना को देखते हुए इस बड़ी लापरवाही को देखते हुए परिजनों ने ड्यूटी कर रहे गार्ड को दोषी करार दिया है। और कोतवाली थाने में गार्ड पर कार्रवाई कराने के लिए आवेदन दिया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Facebook


