Bhopal Metro Time Table: राजधानी में मेट्रो का नया टाइम टेबल, अब इतने बजे से मिलेगी पहली ट्रेन, छुट्टी के दिनों में लगेंगे 70 फेरे

Ads

राजधानी में मेट्रो का नया टाइम टेबल, अब इतने बजे से मिलेगी पहली ट्रेन, New time table of metro in capital

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 08:36 AM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:40 PM IST

भोपाल। Bhopal Metro Time Table: राजधानी भोपाल में मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो संचालन की नई समय सारणी 17 अगस्त से लागू की जा रही है। इसके तहत अब मेट्रो ट्रेनों के बीच का अंतराल घटाकर करीब 15 मिनट किया जाएगा।

Bhopal Metro Time Table: नई समय सारणी के अनुसार सोमवार से शनिवार तक सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे चलेगी। यह सेवा शाम तक नियमित रूप से संचालित होगी। सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से अंतिम ट्रेन शाम 7:30 बजे चलेगी। इस दौरान मेट्रो ट्रेन दिनभर में कुल 62 फेरे लगाएगी।

रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर बढ़ेंगे फेरे (Bhopal Metro Time Table)

रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो का संचालन समय बढ़ाया जाएगा। इन दिनों सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अवकाश के दिनों में मेट्रो के कुल 70 फेरे लगाए जाएंगे। अवकाश के दिन सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8:30 बजे चलेगी। नई समय सारणी लागू होने से यात्रियों को मेट्रो के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा और बेहतर होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-