Chhindwara News: कोरोना के बाद अब एक और बीमारी का कहर, सीधे किडनी को डैमेज कर रहा ये बुखार, एक ही ब्लॉक में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप

Ads

कोरोना के बाद अब एक और बीमारी का कहर, सीधे किडनी को डैमेज कर रहा ये बुखार, Now another disease is wreaking havoc After Corona, Fever is directly damaging the kidneys

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 10:28 PM IST,
    Updated On - September 30, 2025 / 12:01 AM IST

छिंदवाड़ा : Chhindwara News:  कोविड महामारी के बाद जैसे-तैसे सामान्य हुई जिंदगी को एक बार फिर अनजान बीमारी ने झकझोर कर रख दिया है। छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड में बीते कुछ हफ्तों से बच्चों की किडनी फेल होने की वजह से हो रही मौतों ने प्रशासन से लेकर आमजन तक को गहरी चिंता में डाल दिया है। अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। जिला प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित बच्चों को ठीक ढंग से उपचार देने गाइडलाइन दी है इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है।

Chhindwara News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन के गुन्नाड़े का कहना है कि अगस्त माह में वायरल बुखार का असर देखा गया था, जिसके बाद 4 सितंबर को किडनी फेल होने से एक बच्चे की मौत हुई थी अभी तक कुल 6 बच्चों की मौत किडनी फेल होने से हुई है। प्रभावित क्षेत्र के बच्चों की समुचित जांच करवाई गई है लेकिन जांच में किसी तरह का कोई बीमारी का प्रमाण नहीं मिला है। पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजा गया। लैब से रिपोर्ट आना बाकी है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का कहना है दिल्ली तथा भोपाल की टीमों ने आकर प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के सैंपल लिए हैं। परासिया क्षेत्र के कुछ बच्चों की किडनी फेलियर होने से मौत हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग तथा भोपाल की टीम काम कर रही है।

अब तक इन बच्चों की जा चुकी है जान

चिकित्सकों के अनुसार, इस रहस्यमयी बीमारी में सबसे पहले तेज बुखार, फिर पेशाब बंद होना, शरीर में सूजन और अंततः किडनी फेलियर जैसे लक्षण दिख रहे हैं। अब तक दिव्यांश चंद्रवंशी 07 वर्ष, डुड्डी अदनान खान 05 वर्ष, न्यूटन हेतांश सोनी 05 वर्ष, उमरेठ उसैद 04 वर्ष, श्रेया यादव 18माह, विकास यदुवंशी 04 वर्ष दीघावानी की मौत हो गई है।

 

इन्हें भी पढ़ेंः-