Pandit Pradeep Mishra Katha News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गई महिला की मौत, पूरे पंडाल में मचा हड़कंप, जानें कैसे हुई ये घटना

Ads

Pandit Pradeep Mishra Katha News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गई महिला की मौत, पूरे पंडाल में मचा हड़कंप, जानें कैसे हुई ये घटना

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 02:32 PM IST

Pandit Pradeep Mishra Katha News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान महिला की मौत
  • मृतका की पहचान इटावा निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई
  • हार्ट अटैक के चलते घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई

ग्वालियर: मध्यप्रदेश की ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा (Pandit Pradeep Mishra Katha News) के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे कथा स्थल पर अफरातफरी मच गई।

अचानक नीचे गिरी महिला

Pandit Pradeep Mishra Katha Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना डबरा नवग्रह मंदिर की है। दरअसल, यहां प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा सुनने के लिए यहां दूर दूर से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय महिला भी यहां पहुंची हुई थी, लेकिन कथा शुरू होने से कुछ देर पहले ही पंडाल महिला की हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पंडाल में अफरातफरी मच गई।

मृतका की पहचान इटावा (उत्तर प्रदेश) निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वह दो दिनों से डबरा के नवग्रह शक्ति पीठ पर कथा में शामिल हो रही थीं। शुक्रवार सुबह जैसे ही वह पंडाल में अपनी जगह पर बैठीं, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ीं।

20 फरवरी तक चलेगा शिव महापुराण

आपको बता दें कि शिवमहापुराण कथा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के अलावा कवि कुमार विश्वास का धार्मिक कार्यक्रम भी होना है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना ग्वालियर जिले के डबरा नवग्रह मंदिर में हुई, जहां प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा चल रही थी।

मृतका कौन थीं?

मृतका का नाम पुष्पा देवी था, जो उत्तर प्रदेश के इटावा की निवासी थीं।

महिला की मौत कैसे हुई?

कथा शुरू होने से पहले अचानक सीने में दर्द उठा और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई।