Makar Sankranti Mela Viral Video: मकर संक्रांति मेले में रूह कंपा देने वाला कांड, पुलिस के सामने ही युवक के साथ हैवानियत, देखें वीडियो

Makar Sankranti Mela Viral Video : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मकर संक्रांति मेले के दौरान चोरी के शक में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को लोहे के खंभे से बांधकर भीड़ ने अमानवीय व्यवहार किया। घटना के समय पुलिस मौजूद थी। बाद में पुलिस ने उसे छुड़ाकर कटनी भेजा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Makar Sankranti Mela Viral Video: मकर संक्रांति मेले में रूह कंपा देने वाला कांड, पुलिस के सामने ही युवक के साथ हैवानियत, देखें वीडियो

Makar Sankranti Mela Viral Video/ Image Source: IBC24

Modified Date: January 14, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: January 14, 2026 1:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेला में चोरी के शक में बांधा।
  • पुलिस मौजूद होने के बावजूद अमानवीय व्यवहार।
  • व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ, कटनी भेजा गया।

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से मकर संक्रांति के मेले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। चोरी के शक में एक अज्ञात व्यक्ति को लोगों ने लोहे के खंभे से रस्सियों से बांध कर अमानवीय व्यवहार किया।  ( Makar Sankranti Mela Viral Video )इस पूरी घटना के दौरान पुलिस भी मौजूद थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रैपुरा थाना क्षेत्र में आयोजित मकर संक्रांति के साप्ताहिक मेले का है। ( Panna Viral Video )मेले के अंतिम दिन एक शख्स को लोगों ने मोबाइल और अन्य सामान चोरी के शक में लोहे के खंभे से रस्सियों से बांध दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटना की सूचना डायल 112 को दी। हैरानी की बात यह थी कि लोग पुलिस की मौजूदगी में भी उसे बांधे रहे।

एडिशनल एसपी वंदना चौहान ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था और बाद में पुलिस ने उसे छुड़ाकर कटनी भेजा।  (Madhya Pradesh News )फिलहाल इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेना गलत है।

इन्हें ही पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.