Elephant Death in MP: मध्यप्रदेश में हाथियों की मौत पर केंद्र सरकार भी सख्त, PMO ने मांगी मामले की रिपोर्ट, अभी तक नहीं हो पाया है मौतों की वजहों का खुलासा
मध्यप्रदेश में हाथियों की मौत पर केंद्र सरकार भी सख्त, PMO ने मांगी मामले की रिपोर्ट, PMO sought report on the death of elephants in Madhya Pradesh

भोपालः MP Death in MP मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 72 घंटे में 10 हाथियों की मौत मामले को लेकर अब केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत की रिपोर्ट मांगी है। चूंकि हाथियों की मौत प्रथम दृष्टया कोदो की फफूंदयुक्त फसल खाने से मानी जा रही है, लेकिन अभी विशेषज्ञ इसको लेकर एकमत नहीं हैं। अभी लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
MP Death in MP गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथी बीमार हालत में मिले थे। उसी दिन चार हाथियों की मौत हो गई थी। इसके बाद 30 अक्टूबर को भी चार हाथियों ने दम तोड़ दिया था। 31 अक्टूबर को दो और हाथियों की भी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि हाथियों के पेट से बड़ी मात्रा में कोदो मिला है। कोदो में फंगस लगने से टॉक्सिन बनते हैं, जो जहरीले होते हैं। पीएम के दौरान हाथियों के लिवर, फेफड़े और आंतें डैमेज मिली हैं। किडनी भी इन्फेक्टेड मिली है। आशंका है कि फंगस लगी फसल हाथियों ने खाई हो। हालांकि, अभी सटीक कारण नहीं पता चला है। जांच की जा रही है।
6 स्पेशल टीम बनाकर हाथियों की मॉनिटरिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के बाद अब 6 स्पेशल टीम बनाकर हाथियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। हाथी के हमले के मद्देनजर गांवों में मुनादी भी की जा रही है। इसके लिए 35 कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। उधर, हादसे में जान गंवाने वाले हाथियों के बिसरा और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: PMO sought report on the death of elephants in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm