मप्र में शिकारियों ने बाघिन को मारकर कुएं में फेंका

मप्र में शिकारियों ने बाघिन को मारकर कुएं में फेंका

मप्र में शिकारियों ने बाघिन को मारकर कुएं में फेंका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: January 19, 2022 10:04 pm IST

शहडोल (मध्य प्रदेश), 19 जनवरी (भाषा) शहडोल जिले में शिकारियों द्वारा एक बाघिन को जान से मारकर उसका शव कुएं में फेंके जाने का मामला सामने आया है।

इस बाघिन की आयु आठ से 10 वर्ष बताई जा रही है।

वनमंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र में बाघिन के करीब पांच दिन पुराने शव के पड़े होने की मंगलवार शाम को सूचना मिली। ग्रामीणों ने कुएं से बदबू आने की अधिकारियों को सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि बाघिन के शव को बुधवार को कुएं से निकालकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार जलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बाघिन शिकारियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तारों में फंस गई थी और तारों के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में शिकारियों ने बाघिन के पैरों में पत्थर बांधकर उसके शव को कुएं में फेंक दिया।

चौधरी ने कहा कि बाघिन की हत्या में शामिल शिकारियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं दिमो सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में