Droupadi Murmu MP Visit: 5 दिवसीय एमपी दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, सामने आया पूरा शेड्यूल
Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगी और इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
Draupadi Murmu MP Visit/Photo Credit: AI
- राष्ट्रपति Droupadi Murmu 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी
- Omkareshwar Jyotirlinga और Mamleshwar Temple में दर्शन और आरती करेंगी
- राष्ट्रपति 22 जून को Kuno National Park का भ्रमण भी करेंगी
इंदौर। Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही ओंकारेश्वर में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और कूनो राष्ट्रीय उद्यान भी जाएंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रम के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति 18 जून को दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगी और बैतूल जाएंगी जहां वह ब्रह्माकुमारी संस्थान के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
अधिकारियों के मुताबिक मुर्मू (Droupadi Murmu MP Visit) 18 जून की शाम ओंकारेश्वर पहुंचेंगी और ओंकारेश्वर व ममलेश्वर मंदिर में दर्शन एवं आरती करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 20 जून की शाम जबलपुर पहुंचेंगी। वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति (Droupadi Murmu MP Visit) 22 जून को कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करेंगी और इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के पांच दिवसीय प्रदेश दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट खपत पर कितना बिजली का बिल देना होगा? अब सरकार ने बताया 45 पैसे बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं पर कितना होगा असर
- Air India Cheap Flight Tickets: अब सस्ती होगी हवाई यात्रा, एयर इंडिया ने लॉन्च किया नया बेसिक टिकट, सफर से पहले जान लीजिए क्या है नया प्लान?
- नीट अभ्यर्थियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, लेकिन दिखाना होगा ये चीज
- UP School Holiday Extended: छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
- Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल
- Mangal Gochar ka Prabhav: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है आने वाला समय, टूटेगा दुखों का पहाड़! करियर और स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Facebook


