Reported By: Nasir Gouri
,Pritam Lodhi Viral Video | Photo Credit: IBC24
ग्वालियर: Pritam Lodhi Viral Video मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल से इस वक्त बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे पुलिस प्रशासन और सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने उन्हें आईना दिखाया है, तो कांग्रेस ने बीजेपी के अनुशासन पर करारा प्रहार किया है। लेकिन प्रीतम आज भी अपने बयानों पर कायम है, वो अब सीधे तौर पर IPS आधिकारियों को ललकार रहे है।
BJP MLA Pritam Lodhi प्रीतम लोधी ने कहा कि ‘मैंने बयान सोच-समझकर दिया है। मेरे बेटे की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SP कहते हैं दिल्ली से फोन आ रहा है। मैं पूछता हूँ किसका? क्या सिंधिया जी का है या मोदी-शाह का? आखिर SP की डायरेक्ट बात किससे होती है?’
लोधी के इस बयान के बाद बीजेपी के ही दिग्गज नेता और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने अपनी ही पार्टी के विधायक को घेरे में ले लिया है। वो कह रहे है यह घटनाक्रम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब हम पार्टी विद डिफरेंस की बात करते हैं, तो ऐसी बयान बाजी नहीं होनी चाहिए। इन चीजों से पार्टी टॉलेंटस होती है और समाज में गलत संदेश जाता है। मुझे विश्वास है पार्टी संगठन इसका संज्ञान लेगा।
वहीं, इस अंदरूनी कलह को देख कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने बीजेपी को अनुशासनहीन पार्टी करार दिया है। सतीश सिकरवार ने कहा कि बीजेपी अब दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी नहीं, बल्कि मोदी-शाह की पार्टी बन गई है, जहाँ माफियाओं का बोलबाला है। बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार बनाने के लिए इन्होंने कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा जोड़ लिया है। जब आप रेत और शराब माफियाओं को पार्टी में लाएंगे, तो अनुशासन यही होगा। अब यहाँ दीनदयाल जी के संस्कार नहीं चलते।
बहरहाल ग्वालियर की इस रार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बीजेपी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली से आने वाले जिस कॉल का जिक्र प्रीतम लोधी कर रहे हैं, उस पर पार्टी आलाकमान क्या रुख अपनाता है।