Bihar Fish Consumption Ban || Image- ANI News File
पटना: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के नदियों में पहुंच रही अज्ञात और असामान्य मछलियों को लेकर बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। (Bihar Fish Consumption Ban) विभाग ने ऐसी मछलियों को खाने, खरीदने और बेचने से बचने की अपील की है। कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में ऐसी मछलियां मिलने और इन्हें खाने के बाद लोगों के बीमार पड़ने की खबर सामने आई है।
Dairy, Fisheries & Animal Resources Department of the Government of Bihar cautions the public regarding fish arriving in Bihar with floodwaters from Nepal
(Source: Bihar Government) pic.twitter.com/cksJEzdFks
— ANI (@ANI) September 2, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
विभाग के अनुसार, बाढ़ के दौरान तालाब, झील, नदी और जलाशयों की मछलियां पानी के साथ काफी दूर तक चली जाती हैं। इस दौरान उनका संपर्क कीचड़, सीवेज, मृत जानवरों के शव और दूसरे प्रदूषकों से होता है। इससे मछलियों में हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और रसायनों का संक्रमण हो सकता है। यह इंसानों के सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। विभाग ने कहा है कि जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती और प्राकृतिक रूप से साफ एवं जांची गई मछलियां उपलब्ध नहीं होने लगतीं, तब तक बाढ़ के पानी से पकड़ी गई मछलियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान या असामान्य दिखने वाली मछली को खाने योग्य न मानें। विभागीय जांच और पुष्टि के बिना ऐसी मछलियों को खरीदने, बेचने या भोजन के रूप में इस्तेमाल करने से बचें। अगर ऐसी मछली खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने की सलाह दी गई है। (Bihar Fish Consumption Ban) विभाग ने लोगों से ऐसी मछलियां दिखाई देने पर जिला मत्स्य अधिकारियों या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी सुरक्षा के लिए अनजान मछलियों का सेवन पूरी तरह से बंद रखने की अपील की गई है।
पश्चिम चंपारण की जिला मत्स्य पदाधिकारी नूतन ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण वहां से आने वाली मछलियों में संक्रमण और कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मछलियों के सेवन से उल्टी, पेचिश और तेज पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मछली विक्रेताओं को भी ऐसी मछलियां नहीं बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नेपाल पुलिस ने भी नागरिकों को इसी तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से बाढ़ के पानी के साथ नदी में आई मछलियों और अन्य नदी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने को कहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
नेपाल पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को आई फ्लैश फ्लड में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है। (Bihar Fish Consumption Ban) पुलिस के मुताबिक, रासुवा में 45, नुवाकोट में 155, धादिंग में 59, चितवन में 348, गोरखा में 66, तनाहुन में 38, नवलपरासी ईस्ट में 217 और नवलपरासी वेस्ट में 190 शव बरामद किए गए हैं।
नेपाल में भारी बारिश और वहां से निकलने वाली नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से आने वाले बाढ़ के पानी के कारण राज्य के कई इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड स्थित मदरौनी गांव के लोग भी पिछले करीब 15 दिनों से गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। यहां कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश और नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
#WATCH | Bettiah, Bihar | West Champaran District Fisheries Officer Dr Nutan says, “We are conducting awareness campaigns everywhere to inform the public about the fish washing in from Nepal during the floods. These fish can carry various pathogens, posing a risk of infectious… https://t.co/uZ4cZkW9V0 pic.twitter.com/3ovAlNStUa
— ANI (@ANI) September 2, 2026
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार