Raisen Road Accident/AI Generated Image
Raisen Road Accident: एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, यहां रायसेन–भोपाल मार्ग पर टोल नाके के पास तेज रफ्तार दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना, शुक्रवार सुबह खरबई थाना क्षेत्र में आने वाले सेहतगंज टोल प्लाजा के पास NH-146 सिंगल लेन पर हुई। दो बसों की जोरदार भिड़ंत (Raisen Road Accident) में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल हो गए है। जा दो मृतकों की पहचान नीतीश व्यास पिता एसएन व्यास, उम्र 28 वर्ष निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 29 निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। बाकी तीन शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बसें भोपाल-सागर मार्ग पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों (Raisen Road Accident) की मौत हुई है। वहीं, दूसरी बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। भोपाल और रायसेन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।