Rajendra Bharti Fraud Case/Photo Credit: IBC24
Rajendra Bharti Fraud Case : मध्यप्रदेश के दतिया बैंक घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने आज गुरूवार यानि 28 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी पर 29 जुलाई तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
राजेंद्र भारती को दतिया बैंक घोटाला मामले में MPMLA कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि राजेंद्र भारती ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराकर दतिया की सीट जीती थी। अब सबकी नजरें 29 जुलाई को होने वाले फैसले पर टिकी है।