भोपाल: Rani Kamlapati Weekly Superfast कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब रेलवे भी बंद हुए ट्रेनों को वापस शुरू कर रही है। इसी कड़ी में आज भी राजधानी भोपाल से दो गाड़ियों को फिर से बहाल की गई। इन ट्रेनों को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाई। वहीं, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल भी इस आयोजन में ऑनलाइन जुड़े।
Rani Kamlapati Weekly Superfast मिली जानकारी के अनुसार रानी कमलापति-रीवा और रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन आज से फिर शुरू हो गई है। बता दें कि इन ट्रेनों को कोरोना संक्रमण की पहली लहर में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद आज से ये गाड़ियों फिर से बहाल हो गईं।
वहीं, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की है कि इन ट्रेनों को सप्ताहिक के बजाए प्रतिदिन चलाई जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा का लाभ मिल सके।