Reported By: Vinod Wadhwa
,Ratlam Loot Case Khulasa/Image Credit: IBC24.in
Ratlam Loot Case Khulasa: रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरडिया के 5 करोड़ 75 लाख के आभूषणों की लूट के मामले का रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा है जबकि 2 आरोपी फरार बताई जा रहे हैं। इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड व्यापारी अर्पित की दुकान पर काम करने वाला पूर्व कर्मचारी रोहित नायक ही निकला। जिसे पता था कि उसके दुकान मालिक अर्पित , आसपास के क्षेत्र में कब और कैसे सोने और चांदी के आभूषणों की डिलीवरी देने जाता है।
खास बात ये की मास्टरमाइंड रोहित नायक ने सबसे पहले अर्पित की दुकान के पास चाय की दुकान लगाने वाले अभय गुर्जर को अपनी प्लानिंग में शामिल किया। (Ratlam Loot Case Khulasa) अभय सर्राफा व्यापारी पर नजर रखता था कि आखिर कब और कहां जाता है। इसके बाद इन अमय और रोहित नायक दोनों ने मिलकर यशवंत और एक लुटेरी गैंग से संपर्क किया इन सभी ने मिलकर सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरडिया की नज़र रखी।
Ratlam Loot Case Khulasa: इसके बाद जब 13 अगस्त कि रात व्यापारी अर्पित बस से सोने चांदी के आभूषणों की डिलीवरी देखकर बडनगर से वापस रतलाम लौट रहे थे तभी फोरलेन पर रेन गांव के तिराहे पर आरोपियों ने बस रुकवाकर व्यापारी से आभूषणों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना कि सूचना पर रतलाम पुलिस ने बडनगर से लेकर रतलाम तक करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले मुखबिर तंत्र को और साइबर एक्सपर्ट को जांच में लगाया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस फरार मास्टरमाइंड रोहित नायक और उसके साथी की तलाश में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:-