Reported By: Vinod Wadhwa
,रतलामः Ratlam Nagar Nigam News मध्यप्रदेश के रतलाम नगर निगम के सम्मेलन में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान ने अपने भाषण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को देशद्रोही कह दिया। इस बयान के बाद बीजेपी पार्षद भड़क गए और सम्मेलन का माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते दोनों दलों के पार्षदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो आगे चलकर हंगामे में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पार्षद सम्मेलन छोड़कर नगर निगम परिसर के बाहर आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
Ratlam Nagar Nigam News विवाद बढ़ने पर बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी नगर निगम में टैक्स बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी शासित नगर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यवाही बाधित हो गई और शहर की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।