मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या
भोपाल, 30 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार को उनके घर में कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर में घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मिली।
रातीबड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे और घटना के समय उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घर में काम करने वाले एक घरेलू सहायक पर संदेह जताया गया है, जो घटना के बाद से लापता है।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल के घर में दो दिन पहले ही नया नौकर रखा गया था और वह घटना के बाद से लापता है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
भाषा दिमो मनीषा
मनीषा

Facebook


