Minor Girl Rape News: पहले दोस्ती.. फिर प्यार का नाटक! 16 साल की नाबालिग को दरिंदे ने ऐसे फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार, माँ को बताई खौफनाक आपबीती, उड़ गए होश

Ads

Minor Girl Rape News: पहले दोस्ती.. फिर प्यार का नाटक! 16 साल की नाबालिग को दरिंदे ने ऐसे फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार, माँ को बताई खौफनाक आपबीती, उड़ गए होश

Mauganj Minore Gangrape Case/Image Sourec: symbolic

HIGHLIGHTS
  • दोस्ती के नाम पर धोखा
  • 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म
  • नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज

रीवा: Minor Girl Rape News:  16 वर्षीय किशोरी के साथ दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और पीड़िता के बीच पिछले एक वर्ष से जान-पहचान और दोस्ती थी।

एक साल की दोस्ती या खतरनाक जाल? (Rewa minor rape case)

Minor Girl Rape News:  इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लिया और उसके साथ गलत कृत्य किया। लोक-लाज और भय के कारण पीड़िता पहले चुप रही लेकिन बाद में उसने पूरी घटना अपनी माँ को बताई। इसके बाद पीड़िता अपनी माँ के साथ सेमरिया थाना पहुँची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसडीओपी उमेश प्रजापति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से दोस्ती थी, जिसका लाभ उठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत कृत्य किया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ युवक (Rewa crime news)

Minor Girl Rape News:  फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की विवेचना सभी कानूनी प्रावधानों के तहत बारीकी से की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

"Rewa minor rape case" क्या है और घटना कैसे सामने आई?

यह मामला रीवा जिले का है, जहां 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

"Rewa minor rape case" में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

"Rewa minor rape case" में आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लग सकती हैं?

चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए आरोपी पर POCSO एक्ट सहित गंभीर आपराधिक धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें सख्त सजा का प्रावधान है।