BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rewa News: फटी स्कूल ड्रेस, शरीर पर चोट के निशान.. झाड़ियों के बीच इस हाल में मिली छात्रा, देखकर पुलिस भी रह गई दंग…

मध्यप्रदेस के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

rewa news

rewa news

muskan mishra
Published: 24 Nov 2025 | 4:32 pmModified: 24 Nov 2025 | 4:32 pm
HIGHLIGHTS
  1. रीवा में नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट
  2. झाड़ियों में मिली बेहोश, हालत गंभीर
  3. छात्रा को अस्पताल में किया गया भर्ती

Rewa News: रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घर लौटती समय अचानक लापता हुई छात्रा देर रात गांव के बाहर झाड़ियों में बेहोश मिली।

छात्रा के शरीर पर कई गंभीर चोटें

उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट होता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। स्थिति बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताया है। फिलहाल छात्रा आईसीयू में है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

परिवार वालों ने क्या कहा ?

Rewa News: परिवार का कहना है कि छात्रा रोजाना की तरह स्कूल गई थी और दोपहर तक लौट आने की उम्मीद थी। जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने गांव के युवाओं के साथ मिलकर तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों के पास झाड़ियों में वह बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। उसकी वर्दी फटी हुई थी और कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिसके चलते दुष्कर्म की आशंका गहरा गई है। मौके पर जमा ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने झाड़ियों के आसपास से कुछ महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं। मेडिकल टीम ने भी प्रारंभिक जांच में कई गंभीर चोटों की पुष्टि की है। पुलिस स्रोतों के अनुसार, छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि या खंडन किया जाएगा।

पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया

Rewa News: इसी बीच, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने भी कुछ संदिग्धों को घटना के आसपास घूमते देखा था। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से नमूने इकट्ठा कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें  :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rewa News: Torn school dress, injury marks on the body... Student found in this condition among the bushes

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm