UGC Bill Protest Rewa / Image Source : X
रीवा : UGC Bill Protest Rewa मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला कलेक्ट्रेट के सामने यूजीसी (UGC) बिल के समर्थन में प्रदर्शन करना सैकड़ों लोगों को भारी पड़ गया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने लगभग 300 से 400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस वीडियो के आधार पर अब सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
दरअसल कुछ प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जमा होकर यूजीसी बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया था। Rewa Collector Action इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे शहर का यातायात घंटों बाधित रहा। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान न केवल नियमों का उल्लंघन किया गया, बल्कि तेज आवाज में आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी भी की गई।
प्रशासन ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-