Reported By: Nafees Khan
,सागरः Sagar Communal Tension: मध्य प्रदेश के सागर में रविवार देर रात दो समुदायों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रुप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ-साथ जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Sagar Communal Tension: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके का है। विवाद की शुरुआत सदर इलाके के संकट मोचन मंदिर के पास हुई। यहां सौरभ आठ्या नाम के एक युवक के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने पहले विवाद किया और मारपीट की। पीड़ित युवक के परिजनों ने जब मुस्लिम युवकों के घर जाकर मारपीट की बात का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस झड़प में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर, प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और केंट, कोतवाली, मोतीनगर, सिविल लाइन, मकरोनिया थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
घटना के बाद नाराज हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सौरभ आठ्या की शिकायत पर हसीब मकरानी, अज्जू मकरानी सहित चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहरहाल इलाके में अब माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है,ताकि किसी भी तरह की अफवाह या दोबारा तनाव की स्थिति न बने।
इन्हें भी पढ़ें:-