Sagar Jahrili Sharab Death Update News: सागर में जहरीली शराब पीने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 14 लोगों की थम गई सांसें, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कही ये बात
Sagar Jahrili Sharab Death Update News: सागर में जहरीली शराब पीने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 14 लोगों की थम गई सांसें, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कही ये बात
Sagar Jahrili Sharab Death Update News: सागर में जहरीली शराब पीने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 14 लोगों की थम गई सांसें, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कही ये बात / Image: IBC24 Original
- सागर जिले के बंडा विकासखंड में 14 लोगों की संदिग्ध मौत
- मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
सागर: Sagar Jahrili Sharab Death Update News जिले के बंडा विकासखंड में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चार गांवों में रहने वाले 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सभी के शव बंडा सिविल अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। वही,मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।
जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत
Sagar Jahrili Sharab Death Update News जानकारी के मुताबिक शनिवार रात घूघर,नौराज, बराज और आसपास के गांवों में रहने वाले कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल की स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस शराब के सेवन से लेकर मौत की परिस्थितियों तक हर पहलू की जांच कर रही है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
डिप्टी सीएम जदगीय देवड़ा ने कही ये बात
इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सागर जिले के बंड्डा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।
ये भी पढ़ें
- Hartalika Teej Kab Hai: इस हरतालिका तीज पर किस्मत चमकाने का मौका! एक साथ बरसेगी शिव-पार्वती और पूरे शिव परिवार की कृपा, बस जान लें ये बात
- EPFO Latest News: क्या आपका भी है PF खाता? इस तारीख तक नहीं किया ये जरूरी काम तो रिटायरमेंट फंड पर पड़ेगा असर, जानिए क्या है पूरा मामला?
- Today Live Breaking News and Updates 6 September 2026: MP में जहरीली शराब पीने से 11 मौतें, पांच शराब दुकानें सील

Facebook


