Home » Country » Suspicion of Human Organ Trafficking After Dead Body Brought Back to Jodhpur
Jodhpur Crime News : मौत के बाद अंगों पर थी नजर? संदिग्ध शव को लेकर सनसनीखेज खुलासा, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
Ads
राजस्थान के जोधपुर में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय मानव अंगों की तस्करी से जुड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है। पुलिस की सतर्कता के चलते शव को वापस जोधपुर लाया गया और कस्टडी में अंतिम संस्कार कराया गया। मामले की गहन जांच जारी है।
जोधपुर : Jodhpur Crime News राजस्थान के जोधपुर में मानव शरीर के अंगों की तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके बाद शव को जोधपुर से बिलाड़ा ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध सूचना मिली, जिसके बाद ग्रामीण पुलिस सतर्क हो गई और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए शव को ले जाने वालों का पीछा किया गया।
शव को अचानक लाया गया जोधपुर
पुलिस की सक्रियता के चलते ऐन वक्त पर संबंधित लोगों ने अपना इरादा बदल दिया और शव को अचानक वापस जोधपुर ले आया गया। human-trafficking-chhattisgarh शव को वापस जोधपुर लाए जाने के पीछे का रहस्य अब कई सवाल खड़े कर रहा है। हालात को देखते हुए पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कस्टडी के दौरान करवाया, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके।
मानव अंगों की तस्करी से जुड़ा है मामला
ग्रामीण पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह मामला मानव अंगों की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकता है। Jodhpur Crime News ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।