Sagar Band Boy Murder News: महज इस बात को लेकर बैंड बजाने वाले 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या, चलती बारात में मारी गोली, जो खुलासे हुए…यकीन नहीं कर पाएंगे आप
Sagar Band Boy Murder News: मध्यप्रदेश के सागर से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात के दौरान बैंड बजाने वाले नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
sagar news/ image source: IBC24
- सागर में नाबालिग की हत्या
- बारात के दौरान बैंड बजा रहा था
- आरोपी से बरामद अवैध पिस्टल
Sagar Band Boy Murder News: सागर: मध्यप्रदेश के सागर से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात के दौरान बैंड बजाने वाले नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चलिए विस्तार से आपको इस मामले की जानकारी देते हैं।
Sagar Murder News: यह है पूरा मामला
मध्यप्रदेश के सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान बैंड बजाने वाले नाबालिग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार,12 फरवरी को मोतीनगर के गोलाकुआं के पास सोनी परिवार की बारात निकल रही थी,जिसमें नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बैंड बजा रहे 15 वर्षीय विवेक बंसल के सीने पर अचानक गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
MP Crime News: सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी हिरासत में
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद संदेह के आधार पर प्रशांत पटेल को हिरासत में लिया गया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी दो दिन तक पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि राई की धुन नहीं बजाने को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर नाबालिग विवेक को गोली मार दी। वारदात के बाद पिस्टल दुबे तालाब में फेंकने की बात कही गई, लेकिन सर्चिंग में हथियार नहीं मिला। बाद में दोबारा पूछताछ में आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने क्या बताया ?
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक सहआरोपी को भी प्रकरण में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ind Vs Pak Match: सूर्या की सेना ने लगाई पाकिस्तान की ‘लंका’, देशभर में खुशी की लहर, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
- Vande Bharat: टीपू सुल्तान पर संग्राम, मचा राजनीतिक घमासान! एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में लाया भूचाल
- Ishan Kishan Wedding News : इधर बल्ले से तूफ़ान, उधर रिश्ते पर मुहर, इस मशहूर मॉडल से शादी करेंगे ईशान किशन

Facebook


