MP Board Exam 2026 : अंधेरे में भविष्य! जमीन पर बिठाकर दिलाई जा रही बोर्ड परीक्षा, बदहाली देख खौल उठा पालकों का खून

Ads

MP Board Exam 2026 : मध्य प्रदेश के सागर जिले में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर बिजली न होने से छात्र-छात्राओं को अंधेरे में जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 05:27 PM IST

MP Board Exam 2026 / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • परीक्षा केंद्र पर बिजली नहीं, अंधेरे में हुई 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा।
  • टेबल-बेंच की व्यवस्था न होने से जमीन पर बैठकर देना पड़ा पेपर।
  • अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश।

सागर: MP Board Exam 2026, मध्य प्रदेश के सागर जिले से शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ पद्माकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रही 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। परीक्षा केंद्र में लाइट की व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते बच्चों को जमीन पर अंधेरे में बैठकर परीक्षा देना पड़ा। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही बच्चों के पालकों ने अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अँधेरे में दी परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पद्माकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल, नमक मंडी का है। यहाँ 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। Sagar School News सभी बच्चे अंधेरे में परीक्षा देने पर मजबूर हो गए। इतना ही नहीं, बच्चों ने अपनी परीक्षा टेबल-बेंच के बजाय जमीन पर बैठकर दी। घटना सामने आते ही पालकों में जमकर आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा विरोध जताया।

व्हाट्सऐप पर शेयर किया था प्रश्नपत्र

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के लीक होने का मामला सामने आया था। Education Department Negligence आरोप है कि तुकईथड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षिका ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर उसे अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर साझा कर दिया था।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह मामला किस जिले का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के पद्माकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नमक मंडी का है।

परीक्षा के दौरान क्या समस्याएं सामने आईं?

परीक्षा केंद्र पर बिजली की व्यवस्था नहीं थी और बच्चों को जमीन पर बैठकर अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी।

पहले किस जिले में प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आया था?

इससे पहले बुरहानपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के लीक होने का मामला सामने आया था, जहां एक शिक्षिका ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र की फोटो व्हाट्सएप पर साझा की थी।