MP Looteri Dulhan News : सुहागरात के बाद खुला दुल्हन का असली चेहरा! शादी के तीसरे दिन कर दिया ऐसा खेल कि उड़ गए सबके होश, फिर ऐसे खुला पूरा राज

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाह के तीसरे दिन दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई थी।

MP Looteri Dulhan News : सुहागरात के बाद खुला दुल्हन का असली चेहरा! शादी के तीसरे दिन कर दिया ऐसा खेल कि उड़ गए सबके होश, फिर ऐसे खुला पूरा राज
Modified Date: August 1, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: August 1, 2026 7:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीड़ित ने 1.20 लाख रुपये देकर शादी कराने का आरोप लगाया।
  • विवाह के तीसरे दिन दुल्हन कथित तौर पर नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सागर :  MP Looteri Dulhan News : मध्य प्रदेश के सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Luteri Dulhan Gang गिरफ्तार आरोपियों में रुक्मणी चतुर्वेदी निवासी बिलासपुर,अरविंद विभार निवासी अलवर और सोनू अहिरवार निवासी दमोह शामिल हैं। शनिवार शाम तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला ?

थाना प्रभारी जे.पी. ठाकुर ने बताया कि महुआखेड़ा पेगवार निवासी नोनीराम पटेल ने 26 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने 1.20 लाख रुपये देकर रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी की थी। विवाह के तीसरे ही दिन रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद,चांदी के जेवर और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। Bride Groom At Wedding जांच के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बिलासपुर से रुक्मणी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके साथी अरविंद विभार और कार चालक सोनू अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने शादी के नाम पर ठगी करने की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश या अन्य राज्यों में इसी तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.