SAGE University Indore : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सेज यूनिवर्सिटी इंदौर का नाम, मिली AACSB की सदस्यता, छात्रों को मिलेगा वैश्विक शिक्षा और रिसर्च का लाभ
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सेज यूनिवर्सिटी इंदौर का नाम, मिली AACSB की सदस्यता, SAGE University Indore gets AACSB membership
इंदौर। SAGE University Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित सेज विश्वविद्यालय ने एक बड़ी उपल्ब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को विश्व की प्रतिष्ठित संस्था एएसीएसबी (एसोसिएशन टू एडवांस कॉलेजिएट स्कूल्स ऑफ बिजनेस) की सदस्यता प्राप्त हुई है।
SAGE University Indore: दरअसल एएसीएसबी विश्व के चुनिंदा और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सफल अकामदमिक गतिविधियों के आधार पर इसकी मान्यता मिलती है। ऐसे में सेज विश्वविद्यालय को एएसीएसबी की सदस्यता मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता इंजीनियर संजीव अग्रवाल के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा साक्षी बंसल के नेतृत्व में हासिल हुई है। यह उपलब्धि संस्थान द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय मानकों और उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इसकी सदस्यता मिलने के बाद अब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा, शोध के बेहतर अवसर, अकादमिक एक्सपोजर और उद्योग जगत से मजबूत जुड़ाव का लाभ मिलेगा।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उत्कृष्टता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में संस्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा एवं शोध गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप अवसर उपलब्ध हो सकें।
- Raipur Safai Karmchari Hadtal: अब आपके घर कचरा उठाने नहीं आ पाएगी ‘कचरे वाली गाड़ी’! राजधानी रायपुर के सफाई कर्मी इस वजह से हड़ताल पर, कांग्रेस के इस नेता ने सरकार को घेरा
- Bastar Petrol Pump Fight Video: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर हालात बेकाबू! इस बात पर भड़क गया युवक, मैनेजर की कर दी धुनाई… देखें वीडियो
- Digvijay Singh Viral Video: पूर्व सीएम का भाजपा की दिग्गज नेत्री के साथ वीडियो वायरल, पहले रह चुकीं हैं मंत्री, सियासत पंडितों को लग सकती है मिर्ची
- Gwalior White Topping Project : ग्वालियर नगर निगम का बड़ा एक्शन, डामर की सड़कों के टेंडर पर लगाई रोक, अब इस नई तकनीक से चमकेंगी शहर की राहें

Facebook


