Samvida Karmachari Latest News: नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारी, दिवाली से पहले खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट, SDM से मांगी धर्म परिवर्तन करने की अनुमति

Ads

संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिवाली से पहले खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट, Samvida Karmachari Latest News: Contract employees fired, livelihood crisis arises before Diwali

  •  
  • Publish Date - October 14, 2025 / 05:37 PM IST,
    Updated On - October 14, 2025 / 11:57 PM IST

Samvida Karamchari News || Image- IBC24 news file

अशोक नगर: Samvida Karmachari Latest News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में नगर पालिका कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। 153 अस्थायी कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के विरोध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि चंदेरी विधायक के दबाव में उन्हें नौकरी से निकाला गया है।

Samvida Karmachari Latest News: ज्ञापन में कर्मचारियों ने लिखा कि उन्हें न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिल रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से वे नगर पालिका में ईमानदारी से काम कर रहे थे, लेकिन अब बिना किसी ठोस वजह के उन्हें हटा दिया गया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

  इन्हें भी पढ़ें