Satna Crime News: कुछ दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी, लेकिन एक रात में बदल गया सब कुछ, घर के अंदर का नजारा देख उड़ गए सबके होश, पूरा परिवार सदमे में

Ads

Satna Crime News: कुछ दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी, लेकिन एक रात में बदल गया सब कुछ, घर के अंदर का नजारा देख उड़ गए सबके होश, पूरा परिवार सदमे में

Satna Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • एक ही रात में दो घरों में चोरी
  • बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नकदी ले गए
  • घटना से गांव में भय और गुस्से का माहौल

सतना: Satna Crime News जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तूमिन गांव में चोरों ने एक ही रात में दो किसान परिवारों को निशाना बनाकर उनकी वर्षों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह है कि एक किसान ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने और नकदी जमा कर रखी थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं, जबकि ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Satna Crime News जानकारी के अनुसार तूमिन गांव निवासी किसान फूलसिंह की बेटी की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने फसल बेचकर नकदी और गहने जुटाए थे। देर रात करीब ढाई बजे उनकी नींद खुली। जब वह बाहर जाने के लिए मुख्य दरवाजा खोलने पहुंचे तो पाया कि बाहर से कुंडी लगी हुई है। इससे उन्हें संदेह हुआ। वह तत्काल पीछे की ओर पहुंचे जहां खिड़की और दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और बड़ा बक्सा टूटा हुआ था।

फूलसिंह के अनुसार चोर एक छोटी पेटी अपने साथ ले गए जिसमें उनकी बेटी की शादी के लिए रखे करीब तीन तोला सोने के जेवर, तीन पाव चांदी और लगभग ढाई लाख रुपये नकद रखे थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान सामने रहने वाले किसान प्रभाकर सिंह ने भी अपने घर में चोरी होने की जानकारी दी। प्रभाकर ने बताया कि चोर उनकी मां के करीब तीन तोला सोने और एक पाव चांदी के जेवरात के साथ पर्स में रखे छह हजार रुपये नकद भी ले गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने चोरों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों घरों से चोरी किए गए बक्से गांव से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़े मिले। चोर गहने और नकदी निकालकर बक्सों को वहीं फेंककर फरार हो गए थे। पीड़ितों और ग्रामीणों के अनुसार दोनों किसान परिवारों से चोरी हुए जेवरात और नकदी की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तूमिन गांव में।

किसानों के घर से क्या चोरी हुआ?

सोने-चांदी के गहने और नकदी, कुल अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये।

फूलसिंह के घर से कितना सामान चोरी हुआ?

तीन तोला सोना, तीन पाव चांदी और ढाई लाख रुपये नकद।