Reported By: Mridul Pandey
,Satna Crime News: हैवानियत की हदें पार....शौच के लिए निकली नाबालिग की रेप के बाद हत्या! इस हाल में मिली लाश, कांप उठे लोग /image: Social Media
Satna Crime News: सतना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक 14 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर टीआई समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। बच्ची की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि पहले दरिंदगी (Satna Rape News) की गई है फिर उसकी हत्या कर दी गई।
Satna Crime News परिजनों के अनुसार बच्ची सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। बच्ची का शव गांव के बस स्टैंड से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए सतना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें