Satna Lovers News: आधी रात ऐसा काम कर रहे थे प्रेमी प्रेमिका, तभी पड़ गई मोहल्ले वालों की नजर, फिर युवक का कर दिया ये हाल

Ads

Satna Lovers News: आधी रात ऐसा काम कर रहे थे प्रेमी प्रेमिका, तभी पड़ गई मोहल्ले वालों की नजर, फिर युवक का कर दिया ये हाल

Satna Lovers News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • युवक प्रेमिका को लेकर भागने आया, परिजनों ने पकड़ लिया।
  • युवक की पिटाई कर रस्सी से खंभे में बांधा गया
  • युवक को मुक्त कर थाने ले जाया गया, फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं

सतना: Satna Lovers News सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर नई बस्ती में बीती रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब अपनी प्रेमिका को भाग ले जाने आए युवक को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया। बाद में पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

Satna Lovers News मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक श्रवण कुमार है, जो जिला गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी है, वर्तमान में दिल्ली में रहकर काम करता है। बताया जा रहा है कि युवक का आदर्श नगर निवासी एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक दोनों पहले भी एक बार घर से भाग चुके थे, लेकिन उस समय पुलिस की मदद से युवती को वापस घर लाया गया था। इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा और युवक एक बार फिर सतना पहुंच गया। बताया गया कि युवती लगातार युवक के संपर्क में थी और उसके आने की जानकारी परिजनों को लग गई। जैसे ही दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे, परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद गुस्से में आकर युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई और उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराकर थाने ले गई। दोनों पक्षों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। बताया गया है कि युवती बालिग है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसी कारण फिलहाल युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

युवक कौन है और कहाँ का रहने वाला है?

युवक का नाम श्रवण कुमार है, वह गोंडा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और दिल्ली में काम करता है।

युवती ने क्या शिकायत दर्ज कराई है?

युवती बालिग है और उसने युवक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

क्या युवक पर मामला दर्ज हुआ है?

फिलहाल युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, पुलिस जांच कर रही है।