मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, तीन गंभीर

Ads

मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, तीन गंभीर

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 10:11 PM IST,
    Updated On - May 19, 2021 / 10:11 PM IST

सतना (मप्र), 19 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

सतना जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मझगव के कैलासपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बदेरा थाना क्षेत्र में चार लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

यादव ने बताया कि जिस वक्त बिजली गिरी उस वक्त तेज गरज और चमक के साथ इलाके में मूसलधार बारिश हो रही थी।

भाषा सं रावत

नोमान

नोमान