शह मात The Big Debate: टेंपल बांड्स की तैयारी, शुरू हुई सियासत भारी! सरकार की नीति पर विपक्ष का सवाल, क्या छिड़ने वाला है कोई नया बवाल?

Ads

MP Temple Bond News: मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर टेम्पल बांड्स ला रही है। सरकार इसके जरिये 200 करोड़ रूपये इकट्ठा करेगी।

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 11:33 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 11:34 PM IST

MP Temple Bond News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर टेम्पल बांड्स ला रही है।
  • सरकार इसके जरिये 200 करोड़ रूपये इकट्ठा करेगी।
  • धर्मस्व विभाग ने कुल 11 मंदिरों के लिए BOND ज़ारी करने की योजना बनाई है।

MP Temple Bond News: भोपाल: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार सिंहस्थ-2028 के पहले एक नवाचार लेकर आई है, जिसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर टेम्पल बांड्स ला रही है। सरकार इसके जरिये 200 करोड़ रूपये इकट्ठा करेगी..धर्मस्व विभाग ने उज्जैन के 10 मंदिर और बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा समेत कुल 11 मंदिरों के लिए BOND ज़ारी करने की योजना बनाई है।

इधर सरकार की बांड वाली नई स्कीम की सुगबुगाहट को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने तंज कसा कि- करोड़ों रूपये के कर्जे में दबी सरकार के अब ये दिन आ गए कि – जनता से भी फंड मांगने लगी है।

सिर्फ विपक्ष ही नहीं साधु संतों को भी सरकार का ये कदम रास नहीं आ रहा है। (MP Temple Bond News) संत कह रहे हैं कि- धार्मिक स्थलों में बाज़ारवाद को उतारा जा रहा है, तो अर्थशास्त्री , सरकार के कदम को बेहतर बताते हुए कह रहे हैं कि BOND सेफ मॉडल है।

MP Temple Bond News:  सिंहस्थ भव्य हो ये सभी की मंशा है लेकिन मंदिरों में BOND वाले मॉडल को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये कि- क्या इन मंदिरों की इतनी आय हो जायेगी कि वो निवेशकों को ब्याज भी दे पाएं और मूल धन भी सुरक्षित रख सकें? सवाल ये भी कि – जो भी बांड लेता है, उसे नियत अवधि में ब्याज देना बाध्यकारी होता है। ऐसे में क्या अर्जित किये गए पैसों से अधिक तो सरकार को चुकाना नहीं पड़ेगा? (MP Temple Bond News) सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या इन मंदिरों पर इतनी बड़ी राशि लगाने वाले निवेशक भी मिलेंगे या नहीं?

इन्हे भी पढ़ें:-