Reported By: Mridul Pandey
,Satna Child Death News/Image Credit: IBC24
Satna Child Death News: सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। मासूम कल शाम से लापता था, जिसका शव आज निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतराता मिला। घटना के बाद इलाके में शोक मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मृतक मासूम आशीष वर्धाहा अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। परिवार मूल रूप से राजगढ़ जिला का निवासी है और पिछले करीब छह माह से सतना में मजदूरी का कार्य कर रहा था। बताया गया कि गुरुवार शाम आशीष खेलते-खेलते (Satna Child Death News) अचानक लापता हो गया। उस समय परिवार के सदस्य निर्माण कार्य में मजदूरी करने गए हुए थे। काम से लौटने के बाद परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद देर रात कोलगवां थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही थी, तभी शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में बच्चे का शव (Satna Child Death News) तैरता हुआ मिला। आशंका है कि खेलते समय मासूम खुले टैंक के पास पहुंच गया और उसमें गिरने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को हादसे का बड़ा कारण बताया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।