Reported By: Pushpendra Kushwaha
,Maihar Hotel Rape News/Image Source: Symbolic
मैहर: Maihar Hotel Rape News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Maihar Hotel Rape News: पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के घर अमरपाटन कस्बे में गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी शिवाय रघुवंशी वहां कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। घर में मौजूद सभी लोगों ने कोल्ड ड्रिंक पी, जबकि पीड़िता के लिए आरोपी अलग से एक बोतल लेकर आया और उसे पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छात्रा को चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी ने उसे चार पहिया वाहन से घर छोड़ने की बात कहकर वहां से ले गया और उसे रीवा ले गया।
Maihar Hotel Rape News: पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे रीवा के एक निजी होटल में ले गया, जहां बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर निर्वस्त्र किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने करीब 8 लाख रुपये की मांग की और पैसा न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और गहने लेकर आरोपी को देने के बहाने उससे मिलने गई। आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी शिवाय रघुवंशी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोबारा नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
इसके बाद पीड़िता ने अमरपाटन थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी शिवाय रघुवंशी को रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।