School Principal Death: सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन कमरे से बाहर नहीं आए प्राचार्य, खिड़की से झांका तो उड़ गए सबके होश

Ads

Maihar के एक निजी स्कूल के प्राचार्य अनिल तिवारी अपने कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 03:47 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 04:37 PM IST

School Principal Death / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिला प्राचार्य का शव
  • छत के रास्ते कमरे में पहुंची पुलिस
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

मैहर : School Principal Death मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक निजी स्कूल के प्राचार्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उत्तर दरवाजा स्थित वार्ड नंबर 11 में संचालित सीमा स्कूल के प्राचार्य अनिल तिवारी अपने कमरे में मृत पाए गए। घटना की जानकारी तब लगी जब सुबह स्कूल खुलने के बाद भी प्राचार्य बाहर नहीं आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मैहर में रहकर स्कूल का करते थे संचालन

मिली जानकारी के अनुसार , अनिल तिवारी मूल रूप से हनुमना के रहने वाले थे। ( Seema School Maihar )वह मैहर में रहकर ही स्कूल का संचालन करते थे और घर में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह जब बच्चे और शिक्षिकाएं स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि प्राचार्य के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोग और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर जमा हो गए।

बंद कमरे में पड़े थे बेसुध

सूचना मिलने पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।(  Maihar News ) दरवाजा अंदर से लॉक होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोग छत के रास्ते खिड़की से कमरे में दाखिल हुए, जहाँ अनिल तिवारी संदिग्ध हालत में बेसुध पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हर पहलू से जाँच कर रही पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह प्राकृतिक मौत है या इसके पीछे कोई अन्य कारण। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-

प्राचार्य कहाँ मिले?

स्कूल परिसर में बने उनके कमरे के अंदर बेसुध हालत में मिले।

दरवाजा कैसे खोला गया?

पुलिस और स्थानीय लोग छत के रास्ते खिड़की से कमरे में दाखिल हुए।

मौत का कारण क्या है?

अभी स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

शीर्ष 5 समाचार