Swami Sachchidanand Maharaj: 102 साल की उम्र में इस महान संत का निधन! देशभर में श्रद्धालुओं में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी जनसैलाब

Ads

Swami Sachchidanand Maharaj: 102 साल की उम्र में इस महान संत का निधन! देशभर में श्रद्धालुओं में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी जनसैलाब

  • Reported By: Mridul Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 12:31 PM IST

Swami Sachchidanand Maharaj Passed Away/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • स्वामी सच्चिदानंद महाराज का निधन
  • चित्रकूट में शोक की लहर
  • 102 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हुए

सतना: Swami Sachchidanand Maharaj: चित्रकूट स्थित धारकुंडी आश्रम के संस्थापक महान संत स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का 102 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर से चित्रकूट समेत देशभर में उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

संत स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का निधन (Swami Sachchidanand Maharaj Passed Away)

Swami Sachchidanand Maharaj: धारकुंडी आश्रम के संत संजय महाराज ने बताया कि उनका निधन मुंबई के बदलापुर आश्रम में हुआ। स्वामी जी का पार्थिव शरीर  चित्रकूट लाया गया । रविवार को उनके दर्शन के लिए भक्तों को अनुमति दी जाएगी, जबकि सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आश्रमों में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर और भजन-कीर्तन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का 101वां जन्मोत्सव 1 जनवरी 2025 को चित्रकूट से सटे धारकुंडी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया था। इस अवसर पर उन्होंने बदलापुर से वर्चुअल माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन दिए और आशीर्वचन प्रदान किए थे।

चित्रकूट में शोक की लहर (Swami Sachchidanand Maharaj Death)

Swami Sachchidanand Maharaj: महाराज जी ने 22 नवंबर 1956 को अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद जी के आशीर्वाद से धारकुंडी क्षेत्र में आश्रम की स्थापना की थी। उन्होंने घने जंगल वाले इस क्षेत्र में कठोर साधना की। उनका गुरुद्वारा चित्रकूट स्थित सती अनसूया आश्रम में था, जहां से उन्होंने आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया। उनके निधन से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके विचार और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें

"Swami Sachchidanand Maharaj Death" कब और कहाँ हुआ?

स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का निधन मुंबई के बदलापुर आश्रम में हुआ।

"Dharkundi Ashram Founder" का अंतिम संस्कार कब होगा?

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को चित्रकूट स्थित धारकुंडी आश्रम में किया जाएगा।

"Swami Sachchidanand Maharaj Birth Anniversary" कब मनाया गया था?

स्वामी जी का 101वां जन्मोत्सव 1 जनवरी 2025 को चित्रकूट के धारकुंडी आश्रम में मनाया गया था।