Seoni Road Collapse: पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों की नई सड़क! एक दिन पहले हुआ था लोकार्पण, देखें वीडियो

Ads

Seoni Road Collapse: एमपी के सिवनी जिले से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली तस्वीर सामने आई है।

  • Reported By: Ankit Rajak

    ,
  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 02:19 PM IST

Seoni Road Collapse/Photo Creadit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • सिवनी में करीब ₹3.93 करोड़ की लागत से बनी नई सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई
  • लोकार्पण के महज 24 घंटे बाद सड़क धंस गई और पुलिया टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ
  • ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है

सिवनी। Seoni Road Collapse: एमपी के सिवनी जिले से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री द्वारा 1 जुलाई को लोकार्पित की गई करीब 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत वाली सड़क पहली ही बारिश में बह गई। लोकार्पण के महज 24 घंटे बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीण अब निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये तस्वीरें (Seoni Road Collapse) एमपी के सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड की हैं, जहां मोहबर्रा से सारसडोल गांव को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पहली ही बारिश की मार नहीं झेल सकी। सड़क पर बनी पुलिया और डामरीकृत मार्ग का बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया।

कई गांवों का टूटा संपर्क

Seoni Road Collapse हैरानी की बात ये है कि इस सड़क का लोकार्पण घटना से ठीक एक दिन पहले, यानी 1 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित धान महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किया था। लेकिन लोकार्पण के महज 24 घंटे बाद, 2 जुलाई को हुई पहली ही बारिश ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब लोक निर्माण विभाग क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में जुट गया है।

 

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड का है।

सड़क की लागत कितनी थी?

इस सड़क का निर्माण लगभग ₹3 करोड़ 93 लाख की लागत से किया गया था।

सड़क कब क्षतिग्रस्त हुई?

सड़क का लोकार्पण 1 जुलाई को हुआ था और अगले दिन हुई बारिश के बाद सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना से क्या असर पड़ा?

सड़क धंसने और पुलिया टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में जुटा है। वहीं, ग्रामीण निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं।